Breaking News

जिला कारागार का किया गया निरीक्षण

Spread the love

* जिला जज बदायूँ , जिलाधिकारी बदायूँ तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ द्वारा जिला कारागार का किया गया निरीक्षण।*

आज दिनांक 04-06-2025 को माननीय जिला जज,बदायूँ श्री विवेक संगल,जिलाधिकारी बदायूं श्री अवनीश कुमार राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह,लोक अदालत जज श्रीमती शिव कुमारी,मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट तौसीफ रजा द्वारा जिला कारागार बदायूँ का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बन्दी बैरकों भोजनालय, चिकित्सालय को चैक किया गया। बंदियों से वार्ता कर सुविधाओं व समस्याओं की जानकारी ली गयी। जेल परिसर के अंदर कोई भी प्रतिबंधित सामग्री ना जाये व साफ-सफाई आदि के सम्बन्ध मे सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। जेल अधीक्षक को साफ-सफाई की व्यवस्था बेहतर रखने हेतु निर्देशित किया गया तथा सीसीटीवी कैमरो के संचालन के सम्बन्ध में जानकारी ली गयी । इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर ,प्रभारी निरीक्षक कोतवाली / सिविललाइन ,थानाध्यक्ष महिला थाना, प्रतिसार निरीक्षक व अन्य अधिकारी कर्मचारीगण मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

यातायात के सुगम एवं सुदृढ़ संचालन हेतु भारी वाहन ट्रक, ट्रौला, डीसीएम, ट्रैक्टर-ट्राली, आदि डायवर्जन निम्न प्रकार रहेगा

Spread the loveउत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती- …

error: Content is protected !!