Breaking News

डीजे व डीएम ने किया जिला कारागार का निरीक्षण

Spread the love

बदायूँ। माननीय जिला जज बदायूँ विवेक संगल, जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार सिंह द्वारा जिला कारागार बदायूँ का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बन्दी बैरकों, पाकशाला, चिकित्सालय आदि का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान बंदियों से वार्ता कर सुविधाओं व समस्याओं की जानकारी ली गयी। जेल परिसर के अंदर कोई भी प्रतिबंधित सामग्री ना जाये व साफ-सफाई आदि के सम्बन्ध मे सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
जेल अधीक्षक को साफ-सफाई की व्यवस्था बेहतर रखने हेतु निर्देशित किया गया तथा सीसीटीवी कैमरो के संचालन के सम्बन्ध में जानकारी ली गयी। इस दौरान लोक अदालत जज शिव कुमारी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट तौसीफ रजा, जेल अधीक्षक व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


Spread the love

About Budaun Amarprabhat

Check Also

मगफिरत का अशरा शुरू, रोजेदारों से ज्यादा इबादत की अपील

Spread the loveसंवाददाता: आई एम खान बिसौली। मुक़द्दस माह-ए-रमजान का दूसरा अशरा शुरू हो गया …

error: Content is protected !!