Breaking News

महंत जयपाल गिरी महाराज ने पूरे विधि विधान के साथ यज्ञ का समापन करवाया

Spread the love

बिसौली। गांव कुआंडांडा में द्वितीय श्री विष्णु पंच कुंडात्मक महायज्ञ की समाप्ति हवन के साथ की गई। महंत जयपाल गिरी महाराज ने पूरे विधि विधान के साथ यज्ञ का समापन करवाया। उन्होंने कहा कि जिस क्षेत्र में यज्ञ होता है वहां के लोग भाग्यशाली होते हैं। यज्ञ के समापन के बाद विभिन्न जगहों से आए कथा वाचक एवं पंडितों को आयोजकों द्वारा दान दक्षिणा देकर सम्मान पूर्वक विदाई दी गई। यज्ञ के समापन अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र भर के हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर महंत जयपाल गिरी महाराज, विजय सिंह यादव, चोखेलाल यादव, डॉ. हेमेंद्र यादव जिला पंचायत प्रत्याशी, एड. मोरध्वज यादव, एड. युधिष्ठिर यादव, धर्मवीर यादव, भारत सिंह, चिरंजी यादव, प्रेमपाल यादव, अशर्फी लाल, रामेश्वर यादव आपरेटर, नेमसिंह यादव, कुंवरपाल यादव, जंडेल यादव, हरिओम यादव आदि ग्रामवासी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

“बरौलिया में खुला हाईवे का सबसे बड़ा पेट्रोल पंप, मालिक की मुस्कान के साथ किसानों और यात्रियों को मिली राहत!”

Spread the loveबरौलिया (बिल्सी)। संवाददाता: गोविंद देवल तहसील क्षेत्र के वजीरगंज मार्ग पर रविवार को …

error: Content is protected !!