Breaking News

नौ वर्षों में करीब 60 हजार पौधे रोप चुके हैं ट्री-मैन प्रशांत जैन

नौ वर्षों में करीब 60 हजार पौधे रोप चुके हैं ट्री-मैन प्रशांत जैन

बदायूं। बिल्सी के मोहल्ला संख्या आठ साहबगंज निवासी पर्यावरण मित्र व उत्तर प्रदेश में ट्री मैन के नाम से विख्यात प्रशांत जैन ने वर्ष 2016 से पौधरोपण अभियान की शुरुआत की।
साथ ही लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने का कार्य किया है। उन्होंने बताया कि अधिकांश नीम, आम, पीपल, जामुन, बरगद तुलसी आदि के पौधों को रोपकर पर्यावरण संतुलन करने का कार्य निरंतर जारी है।
उन्होंने लोगों से अपील की है कि लोग प्रेरित होकर उनके पौधारोपण अभियान से जुड़ें एवं अपने प्रत्येक शुभ अवसर पर पौधरोपण अवश्य करें।

उन्होंने पर्यावरण को बचाने के लिए स्वयं पौधे लगाने की कवायद शुरू की। उन्होंने महसूस किया कि लगातार पर्यावरण असंतुलन के कारण ऋतुओं का संतुलन बिगड़ रहा है। इस कारण समय पर वर्षा न होना एवं लोगों को शुद्ध प्राण वायु लेने में काफी परेशानी हो रही है। इसलिए उन्होंने लोगों को पर्यावरण संरक्षण अभियान से जोड़ने की शुरूआत की।
उन्होंने बताया कि उनके इस अभियान में प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस दिवस पर अधि कारि यों विशेष समाजसेवियों एवं सम्मानित राजनीतिक लोगों का सहयोग मिलता रहा है। इससे उन्हें लोगों को जागरूक करने में काफी मदद मिलती है।
वर्तमान में अरिहन्त वृक्षारोपण समिति के नाम से प्रचलित समिति के संस्थापक हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2016 से लेकर वर्ष 2025 तक लगभग 60,000 से अधिक वृक्षों का रोपण जिलेभर में किया जा चुका है।
कई सामाजिक संस्थाएं विभिन्न मौके पर उनको सम्मानित कर चुकी हैं। उन्होंने जिले के वन विभाग के अधिकारियों से इस अभियान को प्रदेश लेवल तक पहुंचने में सहयोग करने की अपील की है।

सैकडों लकड़ी/बन माफियाओ पर करा चुके हैं कड़ी कार्यवाही:-उन्होंने बताया कि एक ओर जहां उनके अभियान में वृक्षारोपण का कार्य होता है वही दूसरी ओर जिले भर में जहां कहीं भी सरकारी या गैर सरकारी पेडो का अवैध रूप से कटान होने की सूचना मिलती है वे वहां स्वयं जाकर बन अधिकारियों को सूचित करते है जब तक कोई ठोस कार्यवाही नही हो जाती तब तक उस केस की स्वयं पैरवी भी करते है।

Spread the love

About Govind Deval

Check Also

निगम के अधिकारियों के साथ विधायक ने किया निरीक्षण

जल्द होगा बिल्सी रोडवेज बस स्टैंड का उद्घाटन निगम के अधिकारियों के साथ विधायक ने …

error: Content is protected !!