Breaking News

ईद-उल-जुहा के दृष्टिगत शान्ति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु नगर क्षेत्रान्तर्गत पैदल गश्त

Spread the love

*जिलाधिकारी, बदायूँ तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बदायूँ द्वारा ईद-उल-जुहा के दृष्टिगत शान्ति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु नगर क्षेत्रान्तर्गत पैदल गश्त की गई।*

आज जिलाधिकारी, बदायूँ अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बदायूँ डा0 बृजेश कुमार सिंह, मय पुलिस बल द्वारा ईद-उल-जुहा के दृष्टिगत शांति/सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु नगर क्षेत्र के भीड़-भाड़ वाले स्थानों, मुख्य बाजारों/चौराहों, आदि जगहों पर पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। महोदय द्वारा ड्यूटी में लगे अधिकारी/कर्मचारीगणों को शांति व सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत लगातार सतर्क/मुस्तैद रहकर ड्यूटी सम्पादित करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पैदल गश्त के दौरान एडीएम (एफआर) वैभव शर्मा , अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) बिजेन्द्र द्विवेदी, सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश पाल सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर रजनीश कुमार उपध्याय, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली प्रवीण कुमार व अन्य अधि0गण तथा कर्म0गण मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

संदिग्ध परिस्थितियों में मकान के बंद कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव

Spread the loveबदायूं ब्रेकिंग:संदिग्ध परिस्थितियों में मकान के बंद कमरे में फंदे से लटका मिला …

error: Content is protected !!