Breaking News

धर्म गुरुओं से वार्ता कर कहा कि पर्व को शांति और सौहार्द के साथ मनाएं

Spread the love

बिसौली। शुक्रवार को पुलिस इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह ने धर्म गुरुओं से वार्ता कर कहा कि पर्व को शांति और सौहार्द के साथ मनाएं और किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें। त्योहार में खलल डालने वाले तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
ईद उल अजहा “बकरीद” के अवसर पर नगर से लेकर देहात तक सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद की गई है। ईद की नमाज ईदगाहों और मस्जिदों में ही अदा की जाएगी। जिसके लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हैं। श्री सिंह ने बताया कि पीस कमेटी की बैठकों के बाद धर्म गुरुओं से भी संवाद स्थापित किया है ताकि पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाया जा सके। उन्होंने कानून के साथ खिलवाड़ करने वालों को सख्त चेतावनी दी। इस दौरान मस्जिद बिलाल के इमाम हाफिज शादाब रजा उवैसी, मौलाना अफलाक रज़ा उबैसी, मदरसा फैजान रजाए मुस्तफा के प्रिंसिपल इफ्तेखार अहमद अशरफी, हाफिज नौमान खां, हाजी रफीक खां, हाजी तस्लीम खां, सपा नगर अध्यक्ष वाजिद खांन, मो. आलम सैफी, शौकत अली खां, शहजाद खान, हाजी मो. हुसैन, इसहाक सैफी, हाजी आसिफ अली, माजिद अली खां, यूसुफ यार खा, अब्दुल मलिक आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

राजस्व वसूली बढ़ाए, लक्ष्यों को करें प्राप्त

Spread the loveबदायूं : अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व त्रिभुवन ने कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी …

error: Content is protected !!