Breaking News

बिल्सी में करंट से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Spread the love

बिल्सी में करंट से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव कटिन्ना में रविवार की दोपहर इंवर्टर का तार लगाते समय एक युवक को करंट लग गया। जिससे वह जमीन पर गिर पड़ा। परिवार के लोगों ने उसे देखा तो बिजली का तार हटाकर उसे तुरंत इलाज के लिए बिल्सी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद कोहराम मच गया। बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जिसपर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भर पीएम को भेज दिया। मिली जानकारी के मुताबिक गांव कटिन्ना निवासी विपिन कुमार सिंह पुत्र (25) हरिपाल सिंह रविवार की दोपहर अपने घर पर लगे इंवर्टर का तार लगा रहा था। तार से किसी तरह से करंट लग गया जिस वजह से वह जमीन पर गिर पड़ा। जब उनसकी पत्नी अनीता देवी समेत परिवार के लोगों ने उसे जमीन पर पड़ा देखा तो आनन फानन में बिजली का तार हटाकर उसे इलाज के लिए पहले निजी चिकित्सकों के यहां दिखाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर होने पर बिल्सी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। यहां डाक्टरों ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। जिसपर पुलिस ने शव का पंचनामा भर पीएम को भेज दिया। युवक की मौत के बाद पत्नी और छोटे बच्चों का रो-रोकर बुराहाल है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

31 जुलाई तक करें मत्स्य विभाग की योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन, किसानों और मत्स्य पालकों को मिलेगा लाभ

Spread the loveबदायूं। मत्स्य विभाग की विभिन्न लाभकारी योजनाओं का फायदा उठाने के इच्छुक मत्स्य …

error: Content is protected !!