Breaking News

सीएचसी पर लगे शिविर में 150 महिलाओं का हुआ परीक्षण

Spread the love

सीएचसी पर लगे शिविर में 150 महिलाओं का हुआ परीक्षण

बिल्सी। नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पीएम सुरक्षा मातृत्व अभियान के तहत सोमवार को गर्भवती महिलाओं के लिए स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। जिसमें क्षेत्र की करीब 150 से अधिक गर्भवती महिलाओं का टीम द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हे बेहतर स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए सलाह दी गई। साथ ही 70 महिलाओं का अल्ट्रा साउंड कराया गया। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ चारु वार्ष्णेय एवं डा.जयश्री शर्मा ने बताया कि गर्भावस्था के दौरान महिलाओं पूरी नींद लेनी चाहिए। बहुत सी ऐसी महिलाएं होती हैं जो काम काज के चक्कर में पूरी नींद नहीं ले पाती। फिर इसके कारण उनको थकावट महसूस होती है। इसके अलावा इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी में भी महिलाओं को अपने आप को सुरक्षित रखना होगा। पानी की कमी को किसी भी सूरत में न होने दे। इससे डायरिया और कमजोरी का खतरा बना रहता है। इसलिए खाने में संतुलित आहार ले। जिससे बच्चे का विकास उचित ढंग से हो सके। इस मौके पर शशिवाला, सुमन शर्मा आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

दो पक्षों के विवाद में छह आरोपी गिरफ्तार

Spread the loveजरीफनगर पुलिस ने लाठी-डंडे और बांका बरामद कर न्यायालय भेजा संवाददाता : गोविंद …

error: Content is protected !!