Breaking News

दहेज हत्या के आरोपी पति समेत तीन को भेजा जेल

Spread the love

दहेज हत्या के आरोपी पति समेत तीन को भेजा जेल

बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव महलोली में तीन जून को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जिसमें मृतका की मां ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई थी। सोमवार को पुलिस ने मृतका के पति समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। क्राइम इंस्पेक्टर वीके मौर्य ने बताया कि क्षेत्र के गांव महलोली में सोनम पत्नी भूदेव की तीन जून को संदिग्ध परिस्थितियों के चलते मौत हो गई थी। जिसके बाद धीमरपुरा थाना वजीरगंज निवासी मृतका की मां मीना देवी पत्नी रामओतार ने सोमन के पति भूदेव समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज की खातिर पुत्री सोनम का गला दबाकर हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई थी। सोमवार को मुजरिया तिराहे के पास बने यात्री शैड से आरोपी पति भूदेव, रचना और मुकेश को हिरासत में लिया गया। जिसके बाद कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हे जेल भेज दिया गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

लेंसकार्ट के प्लेसमेंट में छाईं टीएमयू ऑप्टोमेट्री की बेटियां

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ एलाइड एंड हेल्थकेयर साइंसेज 22 स्टुडेंट्स …