पद्म भूषण कमलेश डी पटेल जिन्हें दाजी भी कहते हैं, हार्टफुलनेस संस्था के वैश्विक आध्यात्मिक मार्गदर्शक और श्री राम चंद्र मिशन के अध्यक्ष है। अपने उत्तर प्रदेश भ्रमण कार्यक्रम अनुसार वह मंगलवार की शाम डायट प्रांगण स्थित आडिटोरियम में पहुंचे और वहाँ खचाखच जिज्ञासुओं की भीड़ से भरे हाल में सभी को ध्यान कराया। हाल के बाहर भी एल ई डी के माध्यम से दाजी के साथ ध्यान किया। दाजी द्वारा रात्रि विश्राम सर्किट हाउस गेस्ट हाउस में किया। सुबह उन्होंने प्रीत विहार कालौनी, बदायूं स्थित हार्टफुलनेस के ध्यान केंद्र पर पहुँच कर साधकों और जिज्ञासुओं को ध्यान कराया। इसके उपरांत उन्होंने बरेली के लिए प्रस्थान किया। कार्यक्रम के सफल संयोजन में जिला पूर्ति अधिकारी रमन मिश्र का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में देश के कई शहरों से भी लोगों ने आकर प्रतिभाग किया। दाजी से जिज्ञासुओं द्वारा प्रश्नों को रखा गया, जिसका उन्होंने बहुत ही सरलता से प्रश्नों का समाधान किया गया l
साथ ही दाजी ने कहा अंध विश्वास मत करो और जिसको अपना रहे हो उसको चैलेंज करो। हार्टफुलनेस के अलावा बहुत सारी संस्थाए है जो ध्यान कराती है जैसे ब्रह्म कुमारी, आर्ट आफ लिविंग, ईसाईयत आदि है, जो भी मन में करो सभी को एक एक हफ्ता ईमानदारी से अपना कर देखो, फिर देखो सभी के परिणाम कैसे कैसे होते हैं। आडिटोरियम और हार्टफुलनेस ध्यान केंद्र में दाजी द्वारा आयोजित विशेष ध्यान सत्रों का पूरे विश्व में लाइव टेलीकास्ट हुआ, जिस कारण दूर दूर शहरों में बैठे लोगों ने बदायूं के कार्यक्रम से जुड़ने सुखद अनुभूति की।
इस अवसर पर स्टेट कोआर्डिनेटर अनुपम अग्रवाल, जोनल कोआर्डिनेटर अनुज सक्सेना, सेंटर कोआर्डिनेटर संतोष सक्सेना, प्रशिक्षक अशोक कुमार, लखन सिंह, नीरज कुमार सहित सुरेन्द्र सक्सेना, अवनेश्वर सिंह, विजय गुप्ता, संजीव कुमार सिंह, रुपेंद्र पाल, ज्योति, संतोष राठौर, मेवाराम, नवीन कुमार, नेम सिंह, आदि का विशेष सहयोग रहा।
Budaun Amarprabhat