उसहैत- कौन किस जाति का कौन किस धर्म का है बिना भेदभाव के मोदी सरकार कर रही है काम
-दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू भैय्या-पीएम मोदी के कार्यकाल के 11 वर्ष होने पर गांव करीमनगर, शंकरपुर खेड़ा जलालपुर में पंचायत चौपाल का आयोजन किया गया मुख्य अतिथि विधायक राजीव कुमार सिंह बब्बू भैया ने सरकार द्बारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी और उन्होंने कहा सरकार बिना भेदभाव के साथ गरीबों के कल्याण का कार्य कर रही है विधायक राजीव कुमार सिंह ने संबोधन करते हुए मोदी सरकार निचले हिस्से तक गांव के अंतिम छोर पर गरीबों तक योजनाओं को पहुंचाने का काम कर रही। उन्होंने कहा कौन किस जाति का कौन किस धर्म का है मोदी सरकार बिना भेदभाव के निष्पक्षता के आधार पर काम कर रही है किसी मज़ब का किस भाषा का आधार नहीं होना चाहिए।पात्रता के आधार पर होना चाहिए पात्र को ही योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए सरकार इसी आधार पर पूरे देश में आयुष्मान कार्ड देने का कार्य कर रही है गरीब लोग इलाज को लेकर परेशान होता थे सरकार ने 5 लाख तक का इलाज आयुष्मान कार्ड से कर रही है किसानों को किसान सम्मन निधि देने का कार्य सरकार ने किया। योजनाओ का लाभ सरकार ने इस आधार पर नहीं दिया कि सपा के बसपा के हैं या यह भाजपा के अगर किसान का नाम इंतकाम खसरा खतौनी में दर्ज है किसी जाति के किसी धर्म के किसी भाषा के सबको एक समान रूप से किसान सम्मन निधि देने का कार्य सरकार ने किया। सीधे किसान के खाते में ₹6000 आते हैं कोई सरकार के बारे में किसी भेदभाव व भ्रष्टाचार से लाभ देने का आरोप नहीं लग सकता है, पिछली सरकारों में बाढ़ और सूखा के पैसे आते थे पहले 1000 कमीशन लेखपाल और नेताओं के पास में चले जाते थे। अब किसान सम्मन निधि 1999 नहीं पूरे दो हजार रुपए खाते में जाते हैं,कोरोना कल के समय सारे विकास कार्य रुक गए लोगों के रोजगार बंद हो गए तभी सरकार ने मुफ्त खाद्यान्न योजना को शुरू किया कांग्रेस सपा बसपा के लोग कहने वालों की मुफ्त राशन कैसे दे पाएंगे 100 करोड लोगों को कैसे राशन मिलेगा लगभग 80 करोड लोगों को राशन मोदी जी ने विश्वास के साथ गरीबों का संकल्प लेकर कार्य कर रहे हैं आज भी 80 करोड़ों लोगों के बाद मुफ्त राशन वितरण हो रहा है इस मौके पर राहुल कुमार लोधी, ओम प्रताप सिंह,जदुन्नाथ सिंह, देवेंद्र कुमार गुप्ता, समरपाल यादव, प्रधान पति आर्यान्द्र यादव,अतिन सिंह मौजूद रहे ।
Budaun Amarprabhat