Breaking News

बाबा व साध्वी को निकालकर मंदिर पर कब्जा करना चाहता है दबंग, ग्रामीणों का प्रदर्शन

Spread the love

बाबा व साध्वी को निकालकर मंदिर पर कब्जा करना चाहता है दबंग, ग्रामीणों का प्रदर्शन
उसहैत: उसहैत थाना क्षेत्र के गांव केशौपुर में बने मंदिर के पुजारी मुनेन्द्र दास उर्फ मुन्नलाल पिछले सात वर्षों से सेवा कर रहा है जिसे गांव का ही दबंग प्रेमपाल शर्मा भगाना चाहता है। साध्वी आवारा 40गौवंशो की सेवा में डटी हैं दबंग प्रेमपाल मंदिर पर कब्जा करना चाहता है। बाबा के समर्थन में पूरे गांव के ग्रामीण लामबंद हैं और दबंग पर कार्यवाई की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बाबा ने दो साल पहले अपने पैतृक गांव हजरतपुर में घर बेचकर मंदिर निर्माण में सारा रूपया लगा दिया है और मंदिर से निकाले जाने पर बाबा बेघर हो जाएंगे, लोगों का कहना है कि प्रेमपाल शर्मा ने मंदिर में सौंदर्यकरण के लिए मिलने वाली लाखो की अनुदान राशि हजम करने की नियत से मंदिर पर कब्जा करना चाहता है और इसीलिए बाबा व साध्वी सीमा देवी को मंदिर से निकालना चाहता है।ग्रामीणो ने मंदिर पर एकत्र होकर बाबा व साध्वी के समर्थन में प्रदर्शन किया वहीं दबंग प्रेमपाल व उनके बेटो के विरुद्ध कार्रवाई कराने को लेकर सीएम पोर्टल पर शिकायत की है


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिल्सी पुलिस की कार्रवाई, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज

Spread the loveअवैध तमंचा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार बिल्सी पुलिस की कार्रवाई, आर्म्स …

error: Content is protected !!