बिसौली। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर तहसील परिसर में उप जिलाधिकारी राशि कृष्णा द्वारा योग कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जिसमें तहसील के अधिकारी और कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। एसडीएम राशि कृष्णा ने कहा कि 21 जून को मनाया जाने वाला अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस भारत की प्राचीन परंपरा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि योग से शरीर स्वस्थ रहता है और बीमारियां दूर भागती हैं।
शनिवार को तहसील परिसर में एक पृथ्वी एक स्वस्थ थीम पर 11 वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। जहां योग प्रशिक्षकों के निर्देशन में उपस्थित सभी लोगों ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया। उन्होंने विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया और उनके लाभ बताएं। तहसीलदार विजय कुमार शुक्ला ने योग को दैनिक जीवन में शामिल करने की अपील की और कहा कि योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है बल्कि मानसिक शांति भी प्रदान करता है। इस दौरान एसडीएम राशि कृष्णा, तहसीलदार विजय कुमार शुक्ला, स्टैनो जहीर आलम, मुनेश कुमार सिंह, विनोद कुमार शर्मा, अमित कुमार, संदीप कुमार, मोहित शर्मा, अतुल सक्सेना, खुशहाल बाबू, अवधेश यादव, कुलदीप पाराशरी, हरविलाश, विनीत कुमार आदि उपस्थित रहे। इधर कोतवाली में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर योग के लाभों की जानकारी प्राप्त की और नियमित योग करने का संकल्प लिया। इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह ने योग को रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाला और जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों से बचाव का सशक्त माध्यम बताया। इस दौरान क्राइम इंस्पेक्टर एमपी सिंह, एसएसआई शिवेंद्र सिंह भदोरिया, एसआई मुकेश कुमार, अमित चौहान, अर्जुन सिंह, तिलक राम, मोहम्मद अरशद, कांस्टेबल निशांत मान, रोहित कुंडू, याकूब अंसारी, महावीर सिंह, मो. उमर, मो. याकूब, चितरंजन गुप्ता डॉ. स्वाति गुप्ता, सरिता वार्ष्णेय आदि उपस्थित रहे।
Budaun Amarprabhat