Breaking News

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में एक ऑनलाइन योग कार्यक्रम का आयोजन

Spread the love

बिसौली। देवराह बाबा पब्लिक स्कूल में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में एक ऑनलाइन योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 1 से कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। जिसमें योगाभ्यास के माध्यम से शारीरिक, मानसिक व आत्मिक संतुलन का सुंदर प्रदर्शन किया। इस विशेष कार्यक्रम में शिवांगी, अविका, किंजल, अमृता, राम उपाध्याय, अर्पित, भाव्य, सपना, अंकित, वंशिका एवं अर्नव ने विशेष रूप से उत्कृष्ट योग प्रदर्शन करके सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन शारीरिक शिक्षक मनोज चौहान, खेल शिक्षिका भुवनेश्वरी एवं राहुल के मार्गदर्शन में किया गया। विद्यालय के निदेशक अखिलेश वार्ष्णेय, प्रधानाचार्या मीनू बत्रा तथा उप-प्रधानाचार्या शारदा बावेजा ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने योग के महत्व पर अपने प्रेरणादायक विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि एक जीवन पद्धति है, जो विद्यार्थियों को अनुशासित, स्वस्थ और सकारात्मक सोच वाला बनाता है। विद्यालय परिवार की ओर से सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों एवं सहयोगी शिक्षकों को इस आयोजन को सफल बनाने के लिए हार्दिक बधाई दी गई।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

कक्षा 10 की छात्रा श्री वार्ष्णेय बनीं एक दिन की प्रधानाचार्या

Spread the loveडीपी विद्यापीठ में अनूठे अंदाज में मना शिक्षक दिवस कक्षा 10 की छात्रा …