Breaking News

मानव की सेवा के लिए प्रत्येक व्यक्ति को सदैव तत्पर रहना चाहिए – वरिष्ठ चिकित्सक मनोज माहेश्वरी

Spread the love

बिसौली। डा. मनोज माहेश्वरी अस्पताल पर पित्त की थैली, हर्निया, गुर्दे की पथरी, बवासीर, हाइड्रोसील भगंदर आदि के लिए चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 37 रोगियों की जांचकर जरूरतमन्दों को निशुल्क दवाईयां वितरित की गई। इस दौरान नगर के वरिष्ठ चिकित्सक मनोज माहेश्वरी ने कहा कि मानव की सेवा के लिए प्रत्येक व्यक्ति को सदैव तत्पर रहना चाहिए। मानव सेवा ही सबसे बड़ा परोपकार है। उन्होंने कहा कि यह शिविर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए विशेष रूप से लाभदायक है। डा. मनोज माहेश्वरी अस्पताल पर डा. रोहित कुमार शाक्य द्वारा प्रत्येक सोमवार व बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार किया जाता है। इस दौरान डा. अंकुश गुप्ता, फरमान, विमल चौहान आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डॉ. मदन मोहन लाल ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात

Spread the loveराज्य में ‘संगीत नाटक अकादमी’ स्थापित करने का सौंपा प्रस्ताव बदायूँ। संगीत की …

error: Content is protected !!