Breaking News

पत्नी से फोन पर बात करने के बाद फांसी के फंदे पर झूला पति – मौत

Spread the love

पत्नी से फोन पर बात करने के बाद फांसी के फंदे पर झूला पति – मौत

पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

कुंवर गांव ।चंडीगढ़ में अपने माता पिता साथ थी पत्नी गांव में पति ने फोन पर बात करने के बाद फांसी का फंदा लगाकर कर ली आत्महत्या परिवार में मचा कोहराम ।
पूरा मामला कुंवर गांव थाना क्षेत्र के एक गांव का है जहां पत्नी से फोन पर बात करने के बाद एक पति फांसी के फंदे पर झूल गया जिससे उसकी मौत हो गई । गांव वालों के मुताबिक पत्नी पत्नी में काफ़ी समय से विवाद हो रहा था ।पति दिल्ली में रहकर सिलाई का कार्य करता था । पत्नी गांव में बच्चों के साथ रहती थी एक माह पहले दोनों में विवाद हो गया पत्नी अपने माता पिता के पास चंडीगढ़ चली गई पति दिल्ली से चार दिन पहले ही गांव आया था । सोमवार सुबह लगभग साढ़े आठ बजे पति ने पत्नी से फोन पर बात की और काफी देर तक फोन पर पत्नी से झगड़ा होता रहा युवक की मां और पित घर नहीं थे मां खेत पर पशुओं को चारा लेने गई थी । युवक ने घर में कुंदे पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली ।जब मां घर पहुंची और बेटा को फंदे पर लटका देख दंग रह गई युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया । परिजनों ने पुलिस को बिना सूचना दिए शव फांसी के फंदे से नीचे उतार लिया । और युवक की मौत की सूचना परिजनों ने उसकी पत्नी को दे दी सूचना मिलने के बाद पत्नी चंडीगढ़ से गांव को रवाना हो गई है मृतक युवक चंद्रकेश पुत्र करन सिंह उम्र 35 अपने पीछे एक लड़का दो लड़कियों का छोड़ गया है ।ग्रामीणों का कहना है कि पत्नी देर रात तक गांव पहुंच जाएगी ।शाम के समय पुलिस को सूचना मिलने के बाद पुलिस गांव पहुंच गई ।
पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कार्यवाही की जाएगी ।

इस संबंध में इंस्पेक्टर वीपी सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है ।उसके बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

कंपोजिट विद्यालय असरासी में त्रिदिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर शुरू

Spread the loveसंवाददाता: गोविंद देवल असरासी। कंपोजिट विद्यालय असरासी में त्रिदिवसीय स्काउट–गाइड प्रशिक्षण शिविर का …

error: Content is protected !!