Breaking News

एक देश में दो विधान- दो प्रधान- दो निशान नहीं चलेंगे – राजीव कुमार गुप्ता

Spread the love

श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों को साकार कर रही मोदी सरकार – हर्षवर्धन आर्य

एक देश में दो विधान- दो प्रधान- दो निशान नहीं चलेंगे – राजीव कुमार गुप्ता

बदायूं :- जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर जिला स्तरीय गोष्ठी का आयोजन भाजपा कार्यालय बदायूं पर किया गया। संगोष्ठी में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भाजपा ब्रज क्षेत्र हर्षवर्धन आर्य, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने संबोधित किया।

क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भाजपा ब्रज क्षेत्र हर्षवर्धन आर्य ने कहा भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस है। डॉ. मुखर्जी भारत की अखंडता और कश्मीर के विलय के दृढ़ समर्थक थे। उन्होंने अनुच्छेद 370 के राष्ट्रघातक प्रावधानों को हटाने के लिए भारतीय जनसंघ के माध्‍यम से हिन्दू महासभा और रामराज्य परिषद के साथ मिलकर सत्याग्रह आरंभ किया था। जिसके चलते डॉ. मुखर्जी 11 मई 1953 को कुख्यात परमिट सिस्टम का उलंघन करके कश्मीर में प्रवेश करते हुए गिरफ्तार कर लिए गए। गिरफ्तारी के दौरान ही विषम परिस्थितियों में 23 जून 1953 को उनका स्वर्गवास हो गया था।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के अधूरे सपने को निरन्तर साकार कर रहे हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने जम्मू कश्मीर से धारा 370 को समाप्त कर दिया यह डॉ. मुखर्जी को सच्ची श्रद्धांजलि है।

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा परम श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर उनके चरणों में सादर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। डॉ. मुखर्जी ने अखंड भारत के जिस संकल्प के लिए अपना सर्वस्व समर्पित कर दिया, वह आज राष्ट्र के नवनिर्माण के साथ साकार हो रहा है। मां भारती की सेवा, लोककल्याण और कमजोर वर्ग के उत्थान की दिशा दिखाते आपके प्रखर विचार, चिंतन, सर्वांगीण विकास हेतु मार्गदर्शन गौरवशाली भारत के निर्माण के आधार है। उन्होंने कश्मीर को लेकर एक नारा दिया था,“नहीं चलेगा एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान”।

सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश के अंदर एक नई राजनीतिक शुरुआत को आगे बढ़ाया था।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पांच अगस्त 2019 को कश्मीर से धारा 370 को हटाकर एक भारत, श्रेष्ठ भारत और सुरक्षित भारत की डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपने को साकार करने का काम किया।

इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख शिशुपाल शाक्य, वीरेंद्र राजपूत, विक्रांत यादव, अनेकपाल पटेल, चेयरमैन जगदीश लौनिया, बुद्धपाल सिंह, धीरज पटेल, सीमा राठौर, अनुराग दीक्षित, अचल शर्मा, आकाश पाल, सहदेव सागर, रचना शंखधार सहित आदि उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बड़े नवाचारों का जन्म भारी बजट से नहीं, बड़े विचारों सेः प्रो. संदीप पोद्दार

Spread the love मुरादाबाद। लिंकन यूनिवर्सिटी कॉलेज, मलेशिया में रिसर्च एंड इन्नोवेशन के डिप्टी वाइस …

error: Content is protected !!