Breaking News

शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की शोक संवेदना व्यक्त की तथा उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया

Spread the love

समाजवादी पार्टी के बदायूँ संसदीय क्षेत्र से सांसद आदित्य यादव ने आज दिनांक 23 जून 2025* को अपने संसदीय क्षेत्र बदायूँ के अंतर्गत विधानसभा सहसवान के ग्राम हुमूपुर चमरपुरा मे हाजी तनवीर अहमद और ग्राम खैर पुर खल्ली मे औसत अली के घर जाकर परिजनों से मुलाकात की तथा शोक संवेदना व्यक्त की विगत दिनों हाजी तनवीर अहमद जी और औसत अली के परिजन सहसवान से दिल्ली जा रहे थे जिनका जहांगीराबाद जनपद बुलंदशहर के पास एक्सीडेंट हो गया था जिसमे इनके परिवार के पांच परिजनों की मृत्यु हो गई थीl इसके पश्चात बिल्सी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बिचौला मे प्रेमपाल सिंह यादव के आवास पर जाकर परिवार जनों से मुलाकात की तथा उन्हें शोक संवेदना व्यक्त कीl कोतवाली उझानी के अंतर्गत ग्राम कूड़ा नरसिंहपुर स्थित भारत मिंट ऑयल फैक्ट्री मे हुई दिल दहलाने वाली आग की घटना मे श्री प्रेमपाल सिंह यादव के बेटे मुनेंद्र यादव की वहां दबाकर मृत्यु हो गई थीl ततउपरांत शेखूपुर विधानसभा के अंतर्गत ग्राम बदरपुर मे भूपेंद्र सिंह पटेल के घर जाकर शोक संवेदना व्यक्त कीl भूपेंद्र पटेल के पुत्र कर्तव्य पटेल का डीएम रोड सिविल लाइन बदायूं पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थीl
बदायूं विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बदायूं के सदर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार सुबह गांधी मैदान में लगे नुमाइश मेले में भीषण आग लग गई। आग ने नुमाइश मेले की 20 से अधिक दुकानों को चपेट में ले लिया। जिसका माननीय सांसद जी ने मौके पर जाकर औचक निरीक्षण किया और इस अग्निकांड से पीड़ित लोगों से मुलाकात की और उन्हें हर संभव अब मदद का आश्वासन भी दिया इसके पश्चात ग्राम रंझोरा के निवासी महेश यादव के पुत्र मुकेश यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी आज उनके घर जाकर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की शोक संवेदना व्यक्त की तथा उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया
इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव, सहसवान विधायक ब्रजेश यादव,पूर्व मंत्री/विधायक आबिद रज़ा, पूर्व विधायक हाजी बिट्टन, शेखपुर विधायक हिमांशु यादव, पूर्व मंत्री/ विधायक भूपेंद्र सिंह राठौर, रजनीश गुप्ता,उदयवीर सिंह शाक्य, सुनील यादव, रचित गुप्ता,सतीश यादव, किशोरी लाल शाक्य, ओमवीर सिंह यादव, नवाब सिंह यादव, अशोक यादव, राजू जाटव, संतोष कश्यप, फरहत अली, अनवर भाई परवेज बबलू, सहित प्रमुख लोग उपस्थित रहे l


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विकास कार्यों की सौगात, विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने किया लोकार्पण व वृक्षारोपण

Spread the loveकलेक्ट्रेट में आधुनिक शौचालय का उद्घाटन, मलिकपुर में सीसी सड़क जनता को समर्पित …

error: Content is protected !!