Breaking News

विशाल पटेल जिला अध्यक्ष निर्वाचित हुए

Spread the love

उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी संघ शाखा जनपद बदायूं की कार्यकारिणी का गठन
विशाल पटेल जिला अध्यक्ष निर्वाचित हुए

बदायूँ। उत्तर प्रदेश पर्यटक हाल बदायूं में उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी संघ शाखा जनपद बदायूं का चुनाव संपन्न हुआ ।
जिसमें निर्वाचन के उपरांत विशाल पटेल बहुमत से जिला अध्यक्ष निर्वाचित हुए। जिला महामंत्री पद हेतु अवधेश कुमार, जिला उपाध्यक्ष पद हेतु रीना पाठक, जिला कोषाध्यक्ष पद हेतु नदीम हुसैन, जिला संगठन मंत्री पद हेतु दीपेंद्र गुप्ता, संघ लेखा परीक्षा हेतु रजत कुमार को सर्वसम्मति से निर्वाचित घोषित किया गया, इस तरह उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी संघ शाखा जनपद बदायूं की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
इस अवसर पर जिला पंचायत राज अधिकारी यावर अब्बास, अपर जिला पंचायत राज अधिकारी गिरीश चंद्र यादव, निर्वाचन अधिकारी व पंचायत निरीक्षक शशिकांत शर्मा, सहायक निर्वाचन अधिकारी खालिद अली, सहायक विकास अधिकारी पंचायत शिव कुमार व जिले के 15 ब्लॉकों के समस्त ग्राम पंचायत अधिकारी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

05 से 21 जून तक चलेगा जन जागरूकता अभियान, प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को दिए निर्देश

Spread the loveसेवा, संस्कार, सुशासन और सम्मान की भावना से हों कार्यक्रम, पात्रों तक पहुंचे …

error: Content is protected !!