बिसौली। मंगलवार को तहसील सभागार में एनडीआरएफ गाजियाबाद की टीम ने आपदा प्रबंधन पर प्रशिक्षण दिया। तहसीलदार विजय कुमार शुक्ला ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रशिक्षकों ने भूकंप, बाढ़, सड़क सुरक्षा के दौरान प्राथमिक उपचार एवं बचाव की जानकारी दी। कार्यक्रम में बाढ़ व आगजनी से बचाव घायलों का प्राथमिक उपचार करना, घायल व्यक्ति की ब्लीडिंग को रोकना, चोटों को स्टेबलाइज करना और पीड़ित की जान बचाने के लिए सीपीआर देने आदि के बारे में डेमो देकर बताया गया। वही पानी में डूबे व्यक्ति को बचाने और शव को पानी से बाहर निकालने के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों की तकनीकी पहलुओं की विस्तृत जानकारियां दी। इस दौरान तहसीलदार विजय कुमार शुक्ला, नायब तहसीलदार सृजन यादव, टीम कमांडर बृजमोहन, राजस्व निरीक्षक यशपाल सिंह, बलवीर सिंह, धर्मेंद्र कुमार सिंह, धनपाल सिंह, मुनेश पाल सिंह, विनोद कुमार शर्मा, लेखपाल अमित कुमार, संदीप कुमार, राजेश कुमार, अरविंद कुमार, लोकपाल सिंह, श्याम मोहन शर्मा, आदित्य कुमार, सुनील कुमार, मोहित शर्मा, अनमोल मिश्रा, रामौतार यादव, रिंकी बाथम, रिंकी गुप्ता, प्रताप सिंह, शोभित प्रताप सिंह, शिवहरि पंकज, तेजराम मीणा, आदि उपस्थित रहे।
Budaun Amarprabhat