Breaking News

पंकज कुमार ने संभाला पदभार

Spread the love

शासनादेश के मुताबिक आर आई आर डी प्रशिक्षण अधिकारी का बदायूं से मैनपुरी स्थानांतरण , अब अवस्थी के स्थान पर पंकज कुमार ने संभाला पदभार
आसफपुर – उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा के मुताबिक तत्काल प्रभाव से जिला ग्राम्य विकास संस्थान पर नियमावली के अनुसार बदायूं जिले के कस्बा आसफपुर स्थित क्षेत्रीय ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान पर सेवारत प्रशिक्षण अधिकारी अति कर्मठी संदीप कुमार अवस्थी का स्थानांतरण हाल ही में आसफपुर से जिला मैनपुरी स्थित ग्राम्य विकास संस्थान पर किया गया है ।
अब श्री अवस्थी आज बुधवार को शासनादेश का परिपालन करते हुए मैनपुरी स्थित संस्थान पर प्रशिक्षण अधिकारी की कुर्सी संभालेंगे और स्थानीय क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान पर जिला अमेठी से आए पंकज कुमार ने प्रशिक्षण अधिकारी का पदभार संभाल लिया है ।
अमेठी से आए पंकज कुमार अब से पूर्व में भी आसफपुर संस्थान पर अपनी सेवाएं लंबे समय तक दे चुके हैं ।
श्री अवस्थी ने अपने लगभग दस माह के कार्यकाल में प्रशिक्षण संस्थान के उच्च अधिकारियों , कर्मचारियों व प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले सभी प्रतिभागियों पर जो अनुशासित छाप छोड़ी है वह आज की युवा पीढ़ी को अनुकरणीय रहेगी
श्री अवस्थी की औपचारिक विदाई के अवसर पर संस्थान के प्राचार्य अनुज कुमार श्रीवास्तव सहित समस्त स्टाफ ने उनके उज्वल भविष्य की कामना की व नवागत प्रशिक्षण अधिकारी पंकज कुमार को बधाई ज्ञापित की ।
इस दौरान संस्थान के प्राचार्य अनुज कुमार श्रीवास्तव , पूर्व प्राचार्य अरुण कुमार , प्रधान लिपिक अब्दुल कुड्यूश , प्रेमसागर यादव , बीरेंद्र कश्यप , रामगोपाल कश्यप , अमित कुमार , आकाश कुमार सहित मीडिया कर्मी ने तेजतर्रार प्रशिक्षण अधिकारी की उत्कृष्ट कार्यशैली की सराहना की ।
यह जानकारी संस्थान के प्राचार्य अनुज कुमार श्रीवास्तव ने दी ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शिक्षक दिवस पर डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को किया नमन, आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

Spread the loveआसफपुर। क्षेत्र के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में शनिवार को पूर्व राष्ट्रपति एवं महान …