Breaking News

भक्तों ने किया हनुमान जी का भव्य श्रृंगार, बांटा प्रसाद

Spread the love

*

भक्तों ने किया हनुमान जी का भव्य श्रृंगार, बांटा प्रसाद

बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या चार स्थित श्री संकट मोचन दरबार के प्रधान मंहत संजय शर्मा समेत भक्तों ने यहां मंगलवार को हनुमान जी का भव्य श्रृंगार कर विशेष चोला चढ़ाया। इसके बाद यहां बाबा के भक्तों हनुमान चालीसा का पाठ कर पूजा-अर्चना की। इसके बाद बाबा का भोग लगाया गया। आरती के यहां सभी को प्रसाद का वितरण किया गया। उन्होनें बताया कि जो भी भक्त सच्ची श्रध्दा के साथ बाबा पर चोला चढ़ाकर दान-पुण्य करता है। बाबा उसकी सभी मनोकामनाओं को पूरा करते है। इधर, तहसील रोड़ स्थित शिव शक्ति ओम मंदिर पर श्री बालाजी भक्त मंडली के सेवादारों ने हनुमान जी पर चोला चढ़ाकर पूजा-अर्चना की। इस मौके पर सौरभ देवल, निशान्त देवल, प्रांजल देवल, रितिक देवल, उदयराज कोहली आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शिक्षक दिवस पर सादुल्लापुर भितारा के शिक्षकों, अनुदेशकों व शिक्षामित्रों को किया गया सम्मानित

Spread the loveबदायूँ। शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जनपद बदायूँ के …