Breaking News

संतुलित आहार से होता है बच्चे का संपूर्ण विकास

Spread the love

संतुलित आहार से होता है बच्चे का संपूर्ण विकास

बिल्सी। मंगलवार नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रधानमंत्री सुरक्षा मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं के लिए स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। जिसमें क्षेत्र की करीब 50 से अधिक गर्भवती महिलाओं का टीम द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हे बेहतर स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए सलाह भी दी। शिविर में स्त्री रोग विशेषज्ञ डा.चारु गुप्ता एवं डा.जयश्री शर्मा ने गर्भवती महिलाओं को बताया कि गर्भवती महिलाओं को इस दौरान संतुतिल आहार की लेना चाहिए। क्योंकि उनके संतुलित आहार से गर्भ में पल रहे बच्चे के संपूर्ण विकास में सहायक होता है। इसलिए गर्भवती महिलाओं को चाहिए वह मानसिक तनाव से दूर रहे। जो बच्चे के विकास पर दुष्प्रभाव डालता है। इस मौके पर शशिवाला, सुमन शर्मा आदि मौजूद रही।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भारी बारिश में हाईवे पर गिरा पाकड़ का पेड़, यातायात बाधित, बिजली आपूर्ति प्रभावित

Spread the loveम्याऊं (बदायूं)। रविवार को हुई तेज बारिश के दौरान अलापुर थाना क्षेत्र की …

error: Content is protected !!