Breaking News

क्षत्रिय समाज को अपमानित करने को सोशन मीडिया डाली पोस्ट

Spread the love

क्षत्रिय समाज को अपमानित करने को सोशन मीडिया डाली पोस्ट

पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ की रिपोर्ट दर्ज

बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव रिसौली के एक युवक द्वारा सोशल मीडिया पर क्षत्रिय समाज को अपमानित करने के लिए उद्देश्य से क्षत्रिय समाज को इंगित करते हुए नीचा दिखाने की नीयत से आपत्तिजनक फोटो टिप्पणी लिखकर वायरल की है। जिसको लेकर क्षेत्र के क्षत्रिय समाज में आक्रोश है। जिसको लेकर आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है। सोमवार को कस्बा उझानी के मोहल्ला साहूकारा निवासी योगेश प्रताप सिह समेत क्षेत्र के कई क्षत्रिय समाज के युवाओं ने कोतवाली पहुंच कर पुलिस को एक प्रार्थना पत्र दिया। जिसमें कहा गया है कि क्षेत्र के गांव रिसौली निवासी गुड्डु पुत्र नरोत्तम जाटव ने अपने फैसबुक एकाऊण्ट से क्षत्रिय समाज को अपमानित करने के लिए उद्देश्य से क्षत्रिय समाज को इंगित करते हुए नीचा दिखाने की नीयत से आपत्तिजनक फोटो टिप्पणी लिखकर वायरल की है। जिससे क्षत्रिय समाज में काफी रोष है। ऐसे युवक के विरुद्ध उसके घृणित कार्य के लिए कठोर कार्यवाही की जाए। इधर,

कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि प्रार्थना पत्र के आधार पर पुलिस ने उक्त आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर इसकी जांच शुरू कर दी है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मदर एथीना स्कूल में ‘अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस’ पर खिलाड़ियों ने दिखाए रणनीतिक दाँव-पेंच

Spread the loveविद्यार्थियों ने तर्कशक्ति और निर्णय लेने की क्षमता का किया प्रदर्शन, निदेशिका ने …

error: Content is protected !!