Breaking News

भाकियू का धरना जारी, धरना स्थल पर एसडीएम ने की वार्ता

Spread the love

भाकियू का धरना जारी, धरना स्थल पर एसडीएम ने की वार्ता

सड़क निर्माण कार्य शुरु होते हुए खत्म हो जाएगा धरना

बिल्सी। विकास खंड अंबियापुर के गांव सतेती में सड़क निर्माण को लेकर भारतीय हलधर किसान यूनियन द्वारा चल रहे अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन मंगलवार को दूसरे दिन जारी। धरना स्थल पर एसडीएम रिपुदमन सिंह वार्ता के लिए के पहुंचे। मगर धरना समाप्त नहीं हो सका। यूनियन के जिलाध्यक्ष राहुल सोलंकी के नेतृत्व में भारतीय किसान यूनियन हलधर के पदाधिकारीयो द्वारा धरना प्रदर्शन दूसरे दिन जारी रहा। उन्होनें बताया कि पूर्व अधिकारियों द्वारा केवल गुमराह करने का काम किया गया है। आश्वासन के बाद भी सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका। जिससे गांव के लोगों के सामने काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। मंगलवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे धरना स्थल पर एसडीएम पहुंचे। उन्होनें पदाधिकारियों से सड़क निर्माण को लेकर विस्तार से वार्ता की और पूर्ण आश्वासन दिया कि कल बुधवार से इसका निर्माण हो जाएगा। जिसपर पदाधिकारियों ने कहा जैसे ही निर्माण कार्य शुरु हो जाएगा वह अपना अनिश्चितकालीन धरना खत्म कर देेगें। इस मौके पर बिजनेस सोलंकी, विवेक चौहान, नरेश चंद्र, अजीत सिंह गुर्जर, शाहनवाज अल्वी, सुबोध कुमार सिंह, अनूप सिंह राठौर आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस पर परिवहन विभाग का वृक्षारोपण, 81 वाहनों पर कार्रवाई

Spread the loveओवरलोड व अनधिकृत वाहनों के खिलाफ चला अभियान, लाखों रुपये का शुल्क वसूला …

error: Content is protected !!