Breaking News

चारा काटते समय किसान को सांप ने डसा, हुई मौत

Spread the love

चारा काटते समय किसान को सांप ने डसा, हुई मौत

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव घंघौंसी में बुधवार की दोपहर खेत से पशुओं को चारा लेने गए एक किसान को सांप काट लिया। जिसकी इलाज के दौरान कुछ देर बाद मौत हो गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मृतक का पंचनामा भर शव पीएम को भेजा है। मिली जानकारी के मुताबिक गांव घंघौसी निवासी

लखपत सिंह पासी (52) प्रेमराज सिंह अपने पशुओं के लिए चारा काटने के लिए खेत गया। इसी दौरान एक विषैले सांप ने उन्हें काट लिया। लखपत ने तुरंत सांप को पकड़कर पॉलिथीन में बंद कर दिया और घर ले आए। घर पहुंचकर उन्होंने परिवार को घटना की पूरी जानकारी दी। जिसके बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी। तब परिवार के लोगों ने पहले निजी चिकित्सकों को दिखाया। उसके बाद राजकीय मेडीकल कालेज ले गए। जहां उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू के वरिष्ठ रेडियोलॉजिस्ट प्रो. राजुल रस्तोगी फिर बेस्ट, अब गिनीज बुक वर्ल्ड रिकॉर्डस

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च सेंटर …

error: Content is protected !!