Breaking News

नशीली दवाइयो के दुरुपयोग को लेकर किया जागरूक

Spread the love

नशीली दवाइयो के दुरुपयोग को लेकर किया जागरूक

बिल्सी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में सीएचसी पर बृहस्पतिवार को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश शिव कुमारी ने मादक पदार्थ अंतराष्ट्रीय निषेध दिवस पर नशीली दवाओं से दूर रहने की अपील करते लोगों को जागरुक किया। उन्होनें कहा कि जिसने नशे को छोड़ा, उसने परिवार को जोड़ा। नशा छोड़ो परिवार को जोड़ो। नशा तोड़ता है रिश्ता डालसा जोड़ता है रिश्ता। उन्होनें लोगों को मादक द्रव्यों के सेवन जैसे शराब या नशीली दवाइयां के सेवन जिसमें निकोटीन, कैफीन, ड्रग्स और अवैध ड्रग्स जैसे पदार्थो से दूर रहने की बात कही। हर वर्ष 26 जून को दवाओं के दुरुप्रयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय मादक दिवस मनाया जाता हैं। इसमे नशीली दवाइयो के दुरुपयोग से मुक्त दुनिया को प्राप्त करने के लिए करवाई और सहयोग को मजबूत करने के लिए हम सबको एक साथ मिलकर से नशा मुक्त भारत बनाने चाहिए। इस मौके पर नायब तहसीलदार बदन सिंह यादव, सीएचसी के प्रभारी डा.अरविन्द कुमार वर्मा, एएलडीसी कशिश सक्सेना, विवेक यादव, श्वेता गुप्ता, अक्षय कुमार, सपना सिंह, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विकास और सुशासन में बदायूं जिला पंचायत प्रदेश में अव्वल, केंद्रीय मंत्री ने दी बधाई

Spread the loveअमर प्रभात ब्यूरो बदायूं। उत्तर प्रदेश में उत्कृष्ट कार्यों के आधार पर बदायूं …

error: Content is protected !!