Breaking News

हरीश शाक्य के विशेष प्रयासों से बिल्सी में बनेगा अग्निशमन केन्द्र

Spread the love

शासन ने केन्द्र की स्थापना के दिए निर्देश

बदायूं। जनपद की विधानसभा बिल्सी में विगत लंबे समय से एक अग्निशमन केन्द्र की स्थापना की मांग चली आ रही थी, क्योंकि बिल्सी क्षेत्र में किसी अनहोनी के कारण जब कभी कहीं पर आग लग जाती थी तो उसे बुझाने के लिए अग्निशमन की गाड़ियां सहसवान या बदायूं से मंगानी पड़ती थी जिस कारण अग्निशमन वाहन आने में काफी बिलंब होने के कारण पीड़ित का काफी नुकसान हो जाता था, इसी के मद्देनजर बिल्सी से भाजपा के विधायक हरीश शाक्य लगातार शासन स्तर पर गंभीर प्रयास कर रहे थे।
आज उनके प्रयासों को सफलता मिल गई और शासन के विशेष सचिव (गृह) पुलिस वीरेन्द्र कुमार सिंह ने बिल्सी में दो यूनिट अग्निशमन केन्द्र की स्थापना की स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस अग्निशमन केन्द्र की स्थापना से बिल्सी क्षेत्र को काफी राहत मिलेगी और क्षेत्र में अनहोनी के चलते हुए किसी भी अग्निकांड पर काबू पाने में कहीं और से अग्निशमन वाहन आने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
बिल्सी क्षेत्र के विकास के लिए विधायक हरीश शाक्य अपने स्तर से लगातार प्रयास कर रहे हैं। इससे पहले भी वहां की जनता की मांग पर शासन स्तर से अनेकों स्वीकृतियां कराई गई हैं, लेकिन अग्निशमन केन्द्र की स्थापना से बिल्सी के लोगों ने काफी राहत की सांस ली है।

मेरी विधानसभा क्षेत्र में दो यूनिट अग्निशमन केन्द्र की स्थापना से क्षेत्र की जनता को काफी लाभ मिलेगा। मैंने जबसे बिल्सी से विधायक पद का दायित्व ग्रहण किया है मेरा यही प्रयास रहता है कि क्षेत्र के लोगों को अधिक से अधिक सुविधाएं मुहैया करा सकूं। इस केन्द्र की स्थापना से मेरे क्षेत्र में होने वाले असामयिक अग्निकांड पर काबू पाने में काफी तत्परता आएगी।


हरीश शाक्य
विधायक, बिल्सी


Spread the love

About Budaun Amarprabhat

Check Also

कलयुगी बेटे का खौफनाक कदम: लाठी से पीटकर पिता की हत्या, वारदात के बाद आरोपी फरार

Spread the loveग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस, शव कब्जे में लेकर पंचनामा …

error: Content is protected !!