Breaking News

बैंक व राजस्व विभाग की टीम ने बड़े बकायादारों के विरुद्ध अभियान चलाया

Spread the love

बिसौली। शुक्रवार को नायब तहसीलदार गिरजा शंकर यादव के नेतृत्व में बैंक व राजस्व विभाग की टीम ने बड़े बकायादारों के विरुद्ध अभियान चलाया। गांव में वसूली अभियान से बकायादारों में हड़कंप मच गया। तहसील क्षेत्र में प्रथमा यू.पी. ग्रामीण बैंक शाखा निजामुद्दीनपुर शाह के बकायादार गांव सिरसवा, गुलड़िया, सेंटाखेड़ा आदि गांवों में वसूली अभियान चलाया गया। इस दौरान टीम में नायब तहसीलदार गिरिजा शंकर यादव, प्रथमा यू.पी. ग्रामीण बैंक मैनेजर, अमीन फकीर मुहम्मद, महेंद्र पाल शर्मा, संग्रह अनुसेवक बाकीदार महेंद्र, सूखे सिंह आदि उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आरटीओ मेरठ ने किया परिवहन कार्यालय का औचक निरीक्षण

Spread the loveजनसुविधाओं की समीक्षा कर पेंडेंसी खत्म करने के दिए सख्त निर्देश बदायूं। उत्तर …