Breaking News

नायब तहसीलदार व बैंक शाखा प्रबंधक ने चलाया ऋण वसूली अभियान

Spread the love

नायब तहसीलदार व बैंक शाखा प्रबंधक ने चलाया ऋण वसूली अभियान
आसफपुर / बिसौली – उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के मुताबिक बैंक ऋण वसूली को लेकर राजस्व विभाग व वित्तीय संस्थानों के प्रबंधक खासा सक्रिय हैं इसके चलते किसानों व अन्य बाकीदारों से बैंक ऋण वसूली अभियान लगातार चलाया जा रहा है ।
हाल ही में बीते दिन शुक्रवार को बिसौली नायब तहसीलदार गिरिजा शंकर यादव व प्रथमा यू पी ग्रामीण बैंक शाखा प्रबंधक ने राजस्व टीम के साथ बिसौली तहसील क्षेत्र के विकास खंड आसफपुर क्षेत्र के गांव सिरसंवा , गुलड़िया , सेंटा खेड़ा आदि गांव में बैंक ऋण वसूली अभियान चलाया ।
इस दौरान क्षेत्र के गांव निजामुद्दीनपुर शाह स्थित प्रथमा यू पी बैंक के शाखा प्रबंधक , नायब तहसीलदार गिरिजा शंकर यादव , अमीन फकीर मोहम्मद व संग्रह अनुसेवक महेंद्र पाल शर्मा ने बैंक ऋण बकायेदारों से अपना ऋण समय से चुकता करने का सुझाव दिया जिससे बैंक ऋण बकायेदार प्रशासनिक विधिक कार्यवाही होने से बच सकें ।
यह ऋण वसूली अभियान लगातार चलाया जा रहा है ।
यह जानकारी नायब तहसीलदार गिरिजा शंकर यादव ने दी ।
आसफपुर से – दानवीर सिंह 🙏🙏


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मंडल 311 के यशोत्सव में मंडल का सर्वोच्च अवार्ड लाइफ़ टाइम अचीवमेंट अवार्ड प्रदान किया

Spread the loveबिसौली। रोटरी क्लब बिसौली के वरिष्ठतम चार्टर सदस्य रोटेरियन सुभाष चंद्र अग्रवाल को …

error: Content is protected !!