Breaking News

भाजपा नगर उपाध्यक्ष का भव्य स्वागत!

Spread the love

भाजपा नगर उपाध्यक्ष का भव्य स्वागत!

सहसवान, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवनियुक्त नगर उपाध्यक्ष डाo विक्रम सक्सेना का आज सहसवान में भव्य स्वागत किया गया। उनके मनोनयन की खबर आते ही समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिला, जिन्होंने फूलों की मालाओं और गर्मजोशी से उनका अभिनंदन किया।
आज शुक्रवार को जब नवनियुक्त नगर उपाध्यक्ष सहसवान पहुंचे, तो बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक पहले से ही उनके स्वागत के लिए मौजूद थे। इस दौरान भारत माता की जय और भाजपा जिंदाबाद के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। समर्थकों ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर और मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर नगर उपाध्यक्ष ने सभी समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और कहा कि वे पार्टी द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे। उन्होंने सहसवान में पार्टी को और मजबूत करने का संकल्प लिया।
संवाददाता डाo राशिद अली खान सहसवान बदायूं


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डीएम ने सराहे फ्यूचर लीडर्स स्कूल के विद्यार्थियों के पर्यावरण संरक्षण मॉडल

Spread the loveविश्व पर्यावरण दिवस पर उझानी में आयोजित कार्यक्रम में छात्रों ने प्रदर्शित की …

error: Content is protected !!