Breaking News

प्रेमी काट रहा जेल गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में प्रेमिका की हुई मौत

Spread the love

प्रेमी काट रहा जेल गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में प्रेमिका की हुई मौत
घटना के बाद परिवार वाले हुए फरार पुलिस जांच में जुटी

ऑनर किलिंग आशंका

कुंवर गांव ।थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद ऑनर किलिंग की आशंका का जताई जा रही है
पूरा मामला कुंवर गांव थाना क्षेत्र के एक का है जहां गांव की रहनी वाली एक युवती का गांव के एक युवक से प्रेम प्रसंग हो गया था ।8 मई को दोनों ने घर से भागकर इलाहाबाद से कोर्ट मैरिज कर ली थी । लेकिन युवती की उम्र बालिग होने में कुछ दिन कम थी । युवती के पिता ने 10 मई को गांव के युवक पिंकू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था ।जिसके बाद पुलिस ने 20 मई को दोनों को गिरफ्तार कर लिया जहां पुलिस के द्वारा युवती के कोर्ट में बयान दर्ज कराए गए पुलिस के अनुसार युवती को उसकी इच्छा अनुसार माता पिता के साथ भेज दिया था । और युवक पिंकू को पुलिस ने जेल भेज दिया था वह अभी भी जेल में बंद है । युवती के माता पिता ने उसकी शादी उसैत थाना क्षेत्र के एक गांव में तय कर दी थी 4 जुलाई को युवती की गांव में बारात आनी थी ।
शुक्रवार सुबह युवती का शव कमरे में मिला पुलिस के अनुसार परिवार वाले फरार थे कमरे में बाहर से ताला लगा हुआ था ।सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी वेदपाल सिंह ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया भी सीओ सिटी रजनीश उपाध्याय ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से सबूत जुटाए हैं पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी । गांव में ऑनर किलिंग की आशंका जताई जा रही है वहीं यह भी बताया जा रहा है कि युवती की शादी जिस युवक से तय हुई थी वह उससे दोगनी उम्र का है इसलिए युवती खुश नहीं थी और उसने आत्मघाती कदम उठा लिया होगा ।।

इस संबंध में इंस्पेक्टर वीपी सिंह का कहना है कि युवती का मामला अभी संदिग्ध है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि युवती की मौत कैसे हुई है ।घटना के बाद परिजन फरार थे लेकिन अब आ गए हैं।

बदायूं अमर प्रभात संवाददाता गुड्डू रस्तोगी कुंवर गांव


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस-2026 अभियान के अंतर्गत जल एवं ऊर्जा संरक्षण पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Spread the loveबरेली, 1 जून 2026ः रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार एवं मंडल रेल प्रबंधक, इज्जतनगर …

error: Content is protected !!