Breaking News

बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश दिए गए।

Spread the love

सहसवान: शुक्रवार को नगर में आयोजित बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश दिए गए।
मुख्यअतिथि रन विजय सिंह, विशिष्ट अतिथि जयपाल सिंह ने दिल्ली रोड स्थित मीर गार्डन में आयोजित सम्मेलन में विधानसभा कमेटी व सेक्टर कमेटी की समीक्षा की। साथ ही बूथ कमेटियों का गठन करने को कहा। ज़िला उपाध्यक्ष जमशेद अली ने कहा कि बसपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो मुसलमानों को सम्मान देती है। मुसलमानों को बहुजन समाज पार्टी को सपोर्ट करना चाहिए। बाकी राजनीतिक दल मुसलमानों का वोट लेती है और धोखा देने का काम करती हैं। सहसवान के प्रभारी डॉ लेखराज सिंह जाटव ने कहा कि 2027 में बहुजन समाज पार्टी की मजबूत सरकार बनेगी। मायावती पांचवीं बार उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री बनेंगीं। कार्यक्रम में प्रभारी जयवीर सिंह, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष अनोखेलाल जाटव, उपाध्यक्ष अलताफ हुसैन, गुलज़ार खान, बॉबी अंसारी, मुजम्मिल खां, कप्तान सिंह, रमेश सागर, महावीर बाल्मीकि, आदिल अंसारी, हाजी समीउल्लाह खान, करन सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
संवाददाता डाo राशिद अली खान सहसवान बदायूं


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाजपा कार्यकर्ताओं में भरा जोश: क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरनलाल लोधी का बिसौली में हुआ भव्य स्वागत

Spread the loveसंवाददाता आई एम खान बिसौली। भारतीय जनता पार्टी ब्रज क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय …

error: Content is protected !!