Breaking News

”प्रकृति से परमात्मा की ओर“ पुस्तक आध्यात्म का एक महत्वपूर्ण पड़ाव: रामदेव

Spread the love

डॉ. मेघा अग्रवाल की पुस्तक को योगगुरू ने सराहा

बदायूं। जनपद की प्रख्यात साहित्यकार डॉ. मेघा अग्रवाल ने प्रकृति से परमात्मा की ओर पुस्तक लिखकर आध्यात्म में एक अविस्मरणीय योगदान दिया है। इस पुस्तक का विमोचन कुछ माह पूर्व किया गया था। उसके बाद डॉ. अग्रवाल ने अपनी यह पुस्तक उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी को भेंट की थी, पुस्तक के बारे में अपने विचार रखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा था कि यह पुस्तक मानव को आध्यात्म की ओर बढ़ाने में मददगार साबित होगी।
अपनी इस पुस्तक से उत्साहित डॉ. मेघा अग्रवाल ने कल योगगुरू बाबा रामदेव से भेंट की और अपनी पुस्तक प्रकृति से परमात्मा की ओर उन्हें भेंट की। इस अवसर पर योगगुरू बाबा रामदेव ने पुस्तक के बारे में अपने बहुमूल्य विचार डॉ. मेघा अग्रवाल से साझा किए।
बदायूं के लिए यह गौरव की बात है कि डॉ. मेघा अग्रवाल की पुस्तक प्रकृति से परमात्मा की ओर आध्यात्मिक क्षेत्र में एक मील का पत्थर साबित हो रही है। उन जैसी प्रख्यात साहित्यकार बदायूं जनपद से संबंध रखती है यह भी बदायूं वासियों के लिए गौरव की बात है।


Spread the love

About Budaun Amarprabhat

Check Also

यातायात के सुगम एवं सुदृढ़ संचालन हेतु भारी वाहन ट्रक, ट्रौला, डीसीएम, ट्रैक्टर-ट्राली, आदि डायवर्जन निम्न प्रकार रहेगा

Spread the loveउत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती- …

error: Content is protected !!