Breaking News

प्रसिद्ध मंदिर में नमाज पढ़ते व्यक्ति का वीडियो वायरल, युवक गिरफ्तार

Spread the love

हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश

बदायूं। दातागंज तहसील के प्रसिद्ध मंदिर पापड़ वाले महाराज पर एक मुस्लिम व्यक्ति का नमाज पढ़ते का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक मुस्लिम व्यक्ति प्रसिद्ध देव स्थान के परिसर में नमाज़ पढ़ता दिखाई दे रहा है। मुस्लिम व्यक्ति का नाम अली मोहम्मद बताया जा रहा है और यह डहरपुर कलां का रहने वाला है। बताया जाता है कि यह व्यक्ति मंदिर परिसर में साफ सफाई करने के साथ ही गौ सेवा भी करता है और कभी कभार लेट हो जाने पर वहीं रूक भी जाता था। वीडियो वायरल होने के बाद हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश व्याप्त है। अराजक तत्व वीडियो वायरल कर साम्प्रदायिक माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। जानकारी पुलिस को दे दी गयी है और पुलिस मामले की जांच कर रही है साथ ही पुलिस ने अली मोहम्मद को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी दातागंज कृष्ण कुमार तिवारी ने बताया कि थाना दातागंज क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पापड़ में एक मंदिर परिसर में नमाज पढ़ते हुए एक व्यक्ति के वायरल वीडियो पर अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को हिरासत में लिया गया है।


Spread the love

About Budaun Amarprabhat

Check Also

कचहरी समेत कई इलाकों में छह घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

Spread the loveबदायूं, 5 सितंबर। विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता विकास शर्मा ने बताया कि …