Breaking News

आपातकाल थोपने वाले हार गए, मन की बात में इमरजेंसी का जिक्र कर बोले पीएम मोदी

Spread the love

डॉ मुख़र्जी का एक देश, एक प्रधान, एक विधान का सपना पीएम मोदी ने पूरा किया – राजीव कुमार गुप्ता

आपातकाल थोपने वाले हार गए, मन की बात में इमरजेंसी का जिक्र कर बोले पीएम मोदी

बदायूं :- भारतीय जनता पार्टी ने 2575 बूथों पर कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात को सामूहिक रूप से सुना। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में उनके चित्र पर पुष्पांजलि एवं विचार गोष्ठी करके मनाया। इसके साथ ही प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर एक पेड़ मां के नाम का विशेष अभियान चलाकर वृक्षारोपण किया। पार्टी के जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में बढ़-चढ़कर भाग लिया।

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने दातागंज विधानसभा के गांव बझेड़ा में कार्यक्रम में भाग लिया। पीएम मोदी ने योग दिवस की चर्चा करते हुए कहा कि इस बार की थीम भी बहुत खास थी, ‘Yoga for One Earth, One Health, यानी ‘एक पृथ्वी-एक स्वास्थ्य’ ये सिर्फ एक नारा नहीं है, ये एक दिशा है जो हमें ‘वसुधैव कुटुंबकम’ का एहसास कराती है। उन्होंने कहा हाल ही में इमरजेंसी के पूरे 50 सालों को लेकर भी चर्चा की और कहा कि इमरजेंसी में लोकतंत्र की हत्या की गई और भारत के लोगों को परेशान किया गया। डॉ मुखर्जी ने एक देश, एक प्रधान और एक विधान का सपना देखा था। वो पीएम नरेंद्र मोदी ने पूरा करके दिखा दिया है।

केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने रानी अवंतीबाई शिक्षण संस्थान परिसर बदायूं में मन की बात कार्यक्रम को सुना और डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर बलिदान दिवस मनाया। इसके साथ ही एक पेड़ मां के नाम अभियान में भाग लिया।

दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने नगर पालिका परिसर कार्यक्रम में बलिदान दिवस मनाया और वृक्षारोपण भी किया।

बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने गांव अब्दुल्लागंज कार्यक्रम में मन की बात को सामूहिकता से सुना, बलिदान दिवस मनाया और वृक्षारोपण भी किया।

अध्यक्ष जिला पंचायत वर्षा यादव ने कचहरी स्थित अपने शासकीय आवास पर मन की बात सुनी और डा श्याम प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की, और वृक्षारोपण किया।

पूर्व विधायक प्रेमस्वरूप पाठक ने सिविल लाइंस स्थित अपने आवास पर मन की बात को सुना और बलिदान दिवस मनाया।

पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने शिवपुरम स्थित अपने आवास पर मन की बात, बलिदान दिवस और वृक्षारोपण किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

तहसील बार एसोसिएशन की मंगलवार को एक महत्वपूर्ण बैठक बार हाल में आयोजित

Spread the loveबिसौली। तहसील बार एसोसिएशन की मंगलवार को एक महत्वपूर्ण बैठक बार हाल में …

error: Content is protected !!