Breaking News

परिषदीय विद्यालय के विलय योजना/मर्जर के विरोध के संबंध में ज्ञापन कल दिया जायेगा

Spread the love

*परिषदीय विद्यालय के विलय योजना/मर्जर के विरोध के संबंध में ज्ञापन*
🙏🎤🙏🎤🙏🎤🙏🎤🙏🙏🎤

अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति बेसिक शिक्षक महासाभा के प्रांतीय आवाहन पर प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में कम छात्रों के कारण उसे विद्यालयों को बंद कर दूसरी विद्यालय में मर्जर किए जाने के विरोध में
*माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार* को संबोधित एक ज्ञापन *श्रीमान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बदायूं* द्वारा दिया जाना है जिसमें आप सभी की उपस्थिति अनिवार्य एवं प्रार्थनीय है
दिनांक:-30 जून 2025
दिन:-सोमवार
समय:-दोपहर 2:00 बजे
स्थान:-कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बदायूं

उक्त दिनांक एवं समय पर एक प्रार्थना पत्र जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बदायूं को और प्रेषित किया जाएगा जिसमें जनपद बदायूं के परिषदीय विद्यालयों में एक ही पद पर 22 वर्ष पूर्ण करने वाले शिक्षकों को *प्रोन्नत वेतनमान* स्वीकृत करने के संबंध में भी दिया जाना है

अतः आप सभी से विनम्र अनुरोध/आग्रह है कि उक्त दोनों गंभीर विषय को ध्यान में रख कर अपने व समाज के भविष्य को सुरक्षित करते हुए एकता का परिचय देते हुए अधिक से अधिक संख्या में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर आने का कष्ट करें धन्यवाद
आपका अपना
डा.हरीश दिनकर
जिलाध्यक्ष
*अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति बेसिक शिक्षक महासभा बदायूं*


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पुलिस की प्रभावी पैरवी से NDPS एक्ट के अभियुक्त को सजा व अर्थदण्ड

Spread the loveबदायूँ। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर अपराधियों को त्वरित सजा …