Breaking News

प्रतिचयनित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का सात दिवसीय आवासीय आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ

Spread the love

प्रतिचयनित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का सात दिवसीय आवासीय आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ
आसफपुर – महानिदेशक दीनदयाल उपाध्याय राज्य ग्राम्य विकास संस्थान बख्शी का तालाब लखनऊ एवं निदेशक बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देशों के चलते क्षेत्रीय ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान आसफपुर बदायूं में आंगनबाड़ी सहायिका से आंगनबाड़ी कार्यकत्री के पद पर प्रतिचयनित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का चलाया जा रहा सात दिवसीय आवासीय आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम बीते रविवार देर शाम संपन्न हुआ ।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम स्थानीय क्षेत्रीय ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य अनुज कुमार श्रीवास्तव , प्रशिक्षण अधिकारी पंकज कुमार के नेतृत्व में 23 जून से 29 जून 2025 तक अनवरत चलाया गया जिसमें मुख्य प्रशिक्षक संस्थान के पूर्व प्राचार्य अरुण कुमार व कुशल प्रशिक्षक जनार्दन मिश्र , हेमलता राजपूत , जिला समन्वयक पूजा चंद्रा , बाल विकास परियोजना अधिकारी ओमप्रकाश विमल ने सभी प्रतिचयनित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मातृ पोषण , स्तनपान , अनुपूरक पुष्टाहार , वृद्धि निगरानी , आई सी डी एस सेवाओं , पोषण ट्रैकर , आंगनबाड़ी केंद्र व्यवस्था एवं टी एल एम उपयोग एवं निर्माण आदि विषयों पर व्यवहारिक व सैद्धांतिक स्तर पर विस्तृत जानकारी दी ।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के चलते योगाभ्यास में पारंगत योग शिक्षक निखिलेश कुमार पाठक ने प्रातः कालीन वेला में सभी प्रतिभागियों को योगाभ्यास कराया जिसमें सूर्य नमस्कार , अनुलोम – विलोम , शवासन आदि आसनों का अभ्यास व योग करने से होने वाले शारीरिक फायदे गिनाए ।
कार्यक्रम समापन के अवसर पर संस्थान के आचार्य अनुज कुमार श्रीवास्तव ने सभी प्रतिभागियों को प्रशिक्षण किट , साहित्य , सामूहिक छायांकन तथा प्रमाण – पत्र भेंट कर उनके उज्वल भविष्य की कामना की ।
इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकत्री गीता देवी , नीरा यादव , मिथिलेश कुमारी , जाफरा खातून , रेखा रानी गुप्ता , कुमकुम आदि मौजूद रहीं ।
यह जानकारी संस्थान के आचार्य अनुज कुमार श्रीवास्तव ने दी ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मुहीउद्दीनपुर की बेटी अनम अंसारी ने नीट परीक्षा में गाड़ा सफलता का झंडा, 98.95 प्रतिशत अंक किए हासिल

Spread the loveसहसवान। क्षेत्र के मुहीउद्दीनपुर की होनहार बेटी अनम अंसारी ने नीट 2026 की …

error: Content is protected !!