
उघैती (बदायूं) : सावन के पहले सोमवार को सभी शिवालय हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठे। श्रद्धालुओं ने पूरी श्रद्धा व भक्तिभाव से जलाभिषेक कर आस्था के सागर में डुबकी लगाई। श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। सुबह से ही सभी शिव मंदिरों में लंबी कतार लग गई।इनमे कांवड़िए भी शामिल रहे। कस्बा सहित क्षेत्र के सिद्व बरौलिया , रियोनई,खितौरा, खंडुआ, लोथर, करियामई में श्रद्धालु धूप और गर्मी के बीच भक्ति भाव से ओतप्रोत हर-हर, बम-बम का जयकारा करते रहे।श्रद्धालुओं ने बेल पत्र, भांग धतूर, भांग, फूल व अन्य पूजन सामग्री से भूत भावन भगवान भोलेनाथ का पूजन अर्चन करते हुए मन्नतें मांगी। शिव पुराण के अनुसार माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए कठोर साधना इसी श्रावण मास में की थी।भगवान शिव ने मनोकामना पूर्ण करते हुए उनसे विवाह किया। इसी कारण भगवान शिव को श्रावण मास ही अतिप्रिय है। मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चौकसी रही
Budaun Amarprabhat