Breaking News

सांसद आदित्य यादव 15 जुलाई को अपने संसदीय क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों में लेंगे भाग

Spread the love

बदायूं। समाजवादी पार्टी के बदायूँ लोकसभा क्षेत्र से सांसद आदित्य यादव कल 15 जुलाई को अपने संसदीय क्षेत्र बदायूँ आ रहे है।
इसके अन्तर्गत 15 जुलाई को अपरान्ह 12.00 बजे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के निर्देशानुसार समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधि मण्डल के साथ ग्राम हरगोविन्दपुर गुन्नौर जनपद सम्भल पहुंचेगें। जनपद सम्भल के विधानसभा क्षेत्र गुन्नौर ब्लाक जुनावई ग्राम हरगोविन्दपुर निवासी सुखपाल पासी के पुत्र की बारात बोलेरो से जा रही थी जो दीवार से टकरा गयी इसमें दूल्हा समेत 8 लोगों की दर्दनाक मुत्यु हो गई। घटना की जानकारी व शोकाकुल परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त करेगें।
इसके पश्चात् अपरान्ह 3.00 बजे विधानसभा क्षेत्र बिसौली के ग्राम करखेडी मजरा मैनपुरी में पंहुचेगें। ग्राम करखेडी मजरा मैनपुरी में मार्ग दुर्घटना में 5 लोगों की दुःखद मृत्यु हो गयी थी। घटना की जानकारी व शोकाकुल परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त करेगें।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने किया नवनिर्मित सार्वजनिक शौचालय का अनावरण

Spread the love राजकीय सिविल पेंशनर्स परिषद के भवन के समीप विधायक निधि से हुआ …

error: Content is protected !!