Breaking News

गायत्री शक्तिपीठ स्थित नर्मदेश्वर महाकाल मंदिर में श्रावण मास के प्रथम सोमवार को श्रद्धालुओं ने रुद्राभिषेक किया

Spread the love

बदायूं : गायत्री शक्तिपीठ स्थित नर्मदेश्वर महाकाल मंदिर में श्रावण मास के प्रथम सोमवार को श्रद्धालुओं ने रुद्राभिषेक किया हर हर महादेव के जयकारों से वातावरण गूंज मान रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव को बिल्व पत्र, फल, फूल, मेवा, मिष्ठान, भांग, धतूरा आदि अर्पित किए।
गायत्री शक्तिपीठ परिव्राजक सचिन देव ने नर्मदेश्वर महाकल भगवान का रुद्राभिषेक व शृंगार पूजन, भव्य आरती कराई।
गायत्री परिवार के संजीव कुमार शर्मा ने कहा ने कहा कि भगवान शिव अपने लिए कठोर और दूसरों के लिए उदार हैं। शुभ और कल्याणकारी चिंतन, चरित्र एवं आकांक्षाएं बनाना ही शिव आराधना है। मातृ-शक्तियों और देवकन्याओं ने भजन कीर्तन किए। राधा एवं ललित चक्रवर्ती मुख्य यजमान रहे। श्याम सुंदर लाल सपत्नीक पूजन किया। इस मौके पर मुख्य प्रबंध ट्रस्टी सुरेंद्र नाथ शर्मा, रामचंद्र प्रजापति, राजवीर, रजनी मिश्रा, राजेश्वरी, दीप्ति, सुखपाल शर्मा, संजीव शर्मा, माया सक्सेना, प्रज्ञा, माही ने नर्मदेश्वर महाकाल भगवान का पंचामृत स्नान के साथ जलाभिषेक किया ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डीएम-एसएसपी ने किया मतदेय स्थलों का निरीक्षण, व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश

Spread the loveबदायूं। बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 को लेकर जिला प्रशासन …