Breaking News

कोर्ट में विचाराधीन होने पर भी दंबगों ने किया जमीन पर कब्जा

Spread the love

कोर्ट में विचाराधीन होने पर भी दंबगों ने किया जमीन पर कब्जा

बिल्सी। इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव लश्करपुर ओइया में जमीन का मामला न्यायालय में विचाराधीन होने के बाद भी दबंगों पर रात्रि के समय दीवार लगाकर कब्जा करने का पीड़ित ने आरोप लगाया है और मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पांच नामजद सहित अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित सफदर अली पुत्र हस्तन अली ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए बृहस्पतिवार को बिल्सी सीओ को एक शिकायती पत्र दिया है। जिसमें उसने कहा कि इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव लश्करपुर ओइया में उनकी जमीन है, जिसका मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसके बावजूद गांव के कुछ दबंगों ने उक्त जमीन पर रात के समय दीवार लगाकर कब्जा कर लिया। पीड़ित ने मामले की शिकायत इस्लामनगर थाना पुलिस से की। जिसके बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर आबिद खान, तारिक, मुबारक, इदरीश और तौफीक समेत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। पीड़ित का कहना है कि उक्त मामले में मुख्यमंत्री दरबार में भी शिकायत कर चुके हैं, परंतु अभी तक आरोपियों पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। जिसके चलते आरोपियों के हौसले बुलंद है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूं में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 43 पुलिसकर्मियों के तबादले

Spread the love बदायूं। जनहित में कानून व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से …

error: Content is protected !!