Breaking News

बिल्सी में पत्नी को चाकू मारकर किया लहूलुहान

Spread the love

बिल्सी में पत्नी को चाकू मारकर किया लहूलुहान

बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या छह में बृहस्पतिवार की सुबह पति द्वारा गाली देने का विरोध पत्नी को भारी पड़ गया। पति ने महिला को चाकुओं से हमला कर घायल कर दिया। पीड़िता ने इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस से है। जिसपर पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरु कर दी है। वहीं घायल महिला को इलाज के लिए सीएचसी पर भर्ती कराया है। जानकारी के मुताबिक नगर के मोहल्ला संख्या छह में गोशाला रोड पर रहने वाली देवश्री पत्नी पान सिंह ने पुलिस को बताया बृहस्पतिवार की सुबह वह काम करने के लिए जा रही थी। तभी उनके पति पान सिंह ने उसके साथ गाली-गलौच करना शुरु कर दिया। जिसके बाद पीड़िता ने गाली का विरोध किया तो उसके पति ने जोश में आकर उस पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे देवश्री गंभीर रुप से घायल हो गई। उसने आरोपी पति से भाग कर अपनी जान बचाई और इसकी शिकायत पुलिस से शिकायत की। जिसपर पुलिस ने तुंरत घायल महिला को उपचार के लिए बिल्सी सरकारी अस्पताल भेजा है, जहां उसका इलाज चल रहा है। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की ओर से आरोपी पति पान सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। साथ ही पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस पर बिल्सी में चला वृहद वृक्षारोपण अभियान

Spread the loveविधायक हरीश शाक्य के नेतृत्व में लगाए गए छायादार एवं फलदार पौधे, पर्यावरण …

error: Content is protected !!