Breaking News

बाबा स्कूल में हुई डांस प्रतियोगिता, जमकर झूमे बच्चे

Spread the love

बाबा स्कूल में हुई डांस प्रतियोगिता, जमकर झूमे बच्चे

बिल्सी। बाबा इन्टरनेशनल स्कूल में बृस्पतिवार को डांस प्रतियोगिता आयोजित की गई। बच्चों ने विभिन्न तरह के डांस कर अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित किया। प्रतियोगिता में कक्षा एक से ओशी, कक्षा दो से कृतिका, कक्षा तीन से इनाया, कक्षा चार से अदित्री, कक्षा पांच से वैष्णवी, कक्षा छह से पीहू, कक्षा सात से यशिका सिंह, कक्षा आठ से अमीषी वार्ष्णेय, कक्षा नौ से धुर्विका सिंह, कक्षा 10 से साक्षी, कक्षा 11 से वैष्णवी वार्ष्णेय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय एवं विद्यालय निदेशिका साधना वार्ष्णेय ने नन्हें कलाकारों के नृत्य की सराहना की। इस मौके पर प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी, प्रशासक अमित माहेश्वरी सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी का ऐपस्क्वाड्ज़ सॉफ्टवेयर और कोडस्क्वाड्ज़ के संग एमओयू

Spread the love टीएमयू के कुलपति प्रो. वीके जैन और डीन एकेडमिक्स प्रो. मंजुला ने …