Breaking News

शिविर में सात लाख वसूले, कई शिकायतें हुई निस्तारित

Spread the love

शिविर में सात लाख वसूले, कई शिकायतें हुई निस्तारित

बिल्सी। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के निर्देश पर बृहस्पतिवार को नगर के बिजलीघर पर तीन दिवसीय बिल सुधार कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें बिल से संबंधित 26 शिकायत आई। जिनमें से नौ का मौके पर समाधान किया गया। मीटर खराब होने की 16 शिकायतें प्राप्त हुई। जिनमें से 10 का मौके पर ही निस्तारित किया गया। इसके अलावा एक शिकायत मीटर नंबर अपडेट, एक शिकायत लोड कम करने और पांच शिकायत मोबाइल नंबर अपडेट करने क़ी आई। जिसको प्राथमिकता से साथ निराकरण कर दिया गया। साथ ही शिविर में छह लाख 79 हजार क़ी राजस्व वसूली भी की गई। एसडीओ जेपी सिंह ने क्षेत्र की जनता से अपील की कि शिविर तीन लगातार आयोजित किया जाएगा। जिस किसी उपभोक्ता की बिजली संबंधी शिकायत है। वह शिविर में अपनी शिकायत को रख सकता कै। ताकि समय पर उनका निस्तारण किया जा सके। इस मौके पर अवर अभियंता गजेंद्र पाल, अवर अभियंता नागरझुना उमाशंकर, बिलिंग बाबू कुलदीप, अभिषेक, मनोज दुबे,राजेश कुमार सिंह, मनोज कुमार, सत्यपाल सिंह आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सम्राट जादूगर ने अपनी कला से विद्यार्थियों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Spread the love पर्यावरण,वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा चलाया गया जागरूकता अभियान …

error: Content is protected !!