Breaking News

शौच गई वृद्धा की तालाब में डूबकर मौत

Spread the love

शौच गई वृद्धा की तालाब में डूबकर मौत

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव नगला दम्पति में शुक्रवार की सुबह शौच के लिए गई एक वृद्ध महिला की तालाब में डूबने से मौत हो गई। परिवार के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी और ना ही पीएम कराया। मिली जानकारी के मुताबिक विकास खंड अंबियापुर की ग्राम पंचायत पहाड़पुर का मजरा नगला दम्पति निवासी रामश्री (59) पत्नी गंगा सहाय सुबह करीब चार बजे शौच के लिए घर से निकली और घर के पास स्थित तालाब के किनारे बैठ गई। तभी उनका पैर फिसलने वह तालाब में गिर गई और गहरे पानी में डूब गई। जब तक परिवार के लोगों ने उनको बाहर निकाला तब तक उनकी पानी में डूबने से मौत हो गई। कुछ देर बाद लोगों ने उनका शव को तालाब से बाहर निकाला। सूचना पर तहसील से जांच करने पहुंचे लेखपाल विनय कुमार सिंह ने बताया कि मृतका के परिवार के लोगों से पोस्टमार्डम कराने के लिए कहा गया। मगर परिवार के लोगों ने इंकार कर दिया। वृध्दा की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

लखनऊ आगमन पर राजनाथ सिंह का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

Spread the loveलखनऊ: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे लखनऊ एयरपोर्ट पर बीजेपी नेताओं …

error: Content is protected !!