Breaking News

प्रवेश प्रकि्रया 22 जुलाई तक पूर्ण करे सभी छात्र-छात्राएं

Spread the love

प्रवेश प्रकि्रया 22 जुलाई तक पूर्ण करे सभी छात्र-छात्राएं

बिल्सी। महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के निर्देश पर सत्र 2025-26 में बीए प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश लेने वाले सभी छात्र-छात्राएं जिनके द्वारा महाविद्यालय में फीस जमा कर दी गई है, वे महाविद्यालय में 22 जुलाई तक उपस्थित होकर विश्वविद्यालय के समर्थ पोर्टल पर होने वाली प्रवेश प्रक्रिया को महाविद्यालय द्वारा सम्पन्न कराना सुनिश्चित करें। कालेज के प्राचार्य डा.पंकज कुमार सिंह ने बताया कि जो अभ्यर्थी इस प्रवेश प्रक्रिया को पूर्ण नहीं कराते हैं उनका प्रवेश मान्य नहीं होगा तथा विश्वविद्यालय पोर्टल पर प्रवेश न होने की स्थिति में सम्पूर्ण उत्तरदायित्व उनका होगा। उन्होंने बताया कि सभी छात्र-छात्राएं अपना ई-मेल आईडी तथा विश्वविद्यालय पोर्टल पर कराये गये रजिस्ट्रेशन फार्म की आईडी, पासवर्ड लाना अनिवार्य है। विश्वविद्यालय रजिस्ट्रेशन फार्म में अंकित मोबाइल नम्बर (जिस मोबाइल में आपकी ईमेल आईडी लॉगिन हो, लाना भी सुनिश्चित करें।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

13 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म के मामले का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, सिपाही भी घायल

Spread the loveसंवाददाता बदायूं। वजीरगंज थाना क्षेत्र में 13 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म के दर्ज …

error: Content is protected !!