Breaking News

अंबेडकर जस्टिस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल कुमार ने महामहिम राष्ट्रपति ज्ञापन दिया

Spread the love

अंबेडकर जस्टिस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल कुमार ने महामहिम राष्ट्रपति ज्ञापन दिया
बिसौली – हाल ही में हरियाणा राज्य के जिला हिसार के गांव भारत नगर में एक वाल्मीकि समाज के परिवार में नाबालिग लड़का गणेश अपना जन्मदिन परिवार के साथ म्यूजिक की धुन पर मना रहा था ।
इसी दौरान हरियाणा पुलिस की बर्बरता सामने आई जहां पुलिस ने अपनी वर्दी के रौब में आकर गणेश के परिवार में जन्म दिन की खुशी में बज रहा म्यूजिक बंद करवा दिया और गणेश व गणेश के परिवार के साथ मारपीट कर दी और नाबालिग गणेश के साथ अभद्रता करते हुए उसे मकान की छत से नीचे फेंक दिया जिससे गणेश की मौके पर मृत्यु हो गई ।
हरियाणा पुलिस के मनमाने रवैए से त्रस्त उत्तर प्रदेश में जिला बदायूं की तहसील बिसौली के स्थानीय अम्बेडकर जस्टिस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल कुमार के निर्देशन में एक ज्ञापन महामहिम राष्ट्रपति के नाम से बदायूं जिला अधिकारी कार्यालय को सौंपा हैं ।
जिला अधिकारी को दिए गए ज्ञापन के मुताबिक इस घटना की विस्तृत जांच करवाकर चिह्नित कर मामले में दोषी पुलिस कर्मियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने की मांग की है ।
इस अवसर पर मंडल सचिव अरुण कुमार , प्रदेश उपाध्यक्ष शीतल , युवा विपिन , राजकुमार , गिरीश सागर , जिला सचिव पुनीत कुमार , चंद्र पाल , नन्हें लाल , आदि मौजूद रहे ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

चारधाम यात्रा-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू सुबह 7 बजे से शुरू हुई रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, वेबसाइट और मोबाइल ऐप से होंगे पंजीकरण

Spread the loveसंवाददाता : गोविंद देवल देहरादून। चारधाम यात्रा-2026 को लेकर राज्य सरकार ने तैयारियां …

error: Content is protected !!