Breaking News

किशोरी को फिर से भगा ले गया गांव का युवक

Spread the love

किशोरी को फिर से भगा ले गया गांव का युवक

बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का रहने वाले युवक गांव की एक किशोरी को फिर से बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। जिसके बाद किशोरी के पिता ने आरोपी युवक के खिलाफ फिर से रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि बिजनौर-बदायूं हाइवे पर स्थित गांव का युवक पि्रंस करीब तीन माह पहले गांव की करीब 14 वर्ष की किशोरी को गलत इरादे से बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। जिसपर प्रिन्स के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने किशोरी को बरामद कर बाल कल्याण समिति बदायूं दिनाक 19 अप्रेल को बतौर संरक्षक पीड़ित को सुपुर्द कर दी गयी। दिनाक 19 जुलाई को किशोरी का पिता अपने खेत पर गया था। तभी उसकी पत्नी ने उसे सुबह नौ बजे सूचित किया कि प्रिन्स उनकी पुत्री को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया है। पुलिस ने फिर से इसकी रिपोर्ट दर्ज जांच शुरु कर दी है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बाल सुरक्षा समिति की बैठक में साइबर सुरक्षा और हेल्पलाइन की दी जानकारी

Spread the love उसावां/म्याऊं। खंड विकास अधिकारी राकेश कुमार निराला की अध्यक्षता में उसावां और …