Breaking News

बदायूं के कछला पेट्रोल पंप के पास कांवड़ियों के ट्रैक्टर ट्रॉली को पिकअप ने टक्कर मारी, एक बच्ची की हुई मौत दो घायल

Spread the love

बदायूं के कछला पेट्रोल पंप के पास कांवड़ियों के ट्रैक्टर ट्रॉली को पिकअप ने टक्कर मारी, एक बच्ची की हुई मौत दो घायल

बदायूं के थाना सहसवान क्षेत्र के आलमपुर गांव से कांवड़ियो की एक ट्रैक्टर ट्रॉली में लगभग 40 कांवडिए सवार होकर थाना उझानी क्षेत्र के कछला भागीरथी गंगा घाट पर जल भरने जा रहे थे। वह जैसे ही मंगलवार और बुधवार की मध्यरात्रि 12 बजे के आसपास थाना उझानी क्षेत्र के कछला में पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तभी पिकअप ने ट्रैक्टर – ट्रॉली को टक्कर मार दी । पिकअप की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कांवडियो का सामान सड़क पर दूर दूर तक जा गिरा और पिकअप फरार हो गई । हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। वहीं पिकअप की टक्कर से ट्रैक्टर ट्रॉली में बैठी आलमपुर गांव की रहने वाली 5 वर्षीय नित्या पुत्री जसपाल, 13 वर्षीय कनक पुत्री जसपाल व 14 वर्षीय कबीर पुत्र शिवपाल गंभीर रूप से घायल हो गए । हादसे की सूचना मिलने पर उझानी प्रभारी निरीक्षक नीरज मलिक, डायल 112 व एम्बुलेंस मौके पर पहुंची । उझानी प्रभारी निरीक्षक व डायल 112 व एम्बुलेंस घायलों को उझानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे । जहां चिकित्सकों ने 5 वर्षीय नित्या को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल कनक व कबीर की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया। पुलिस ने नित्या के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। नित्या की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं पुलिस पिकअप को तलाश कर रही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बाल सुरक्षा समिति की बैठक में साइबर सुरक्षा और हेल्पलाइन की दी जानकारी

Spread the love उसावां/म्याऊं। खंड विकास अधिकारी राकेश कुमार निराला की अध्यक्षता में उसावां और …